Ghostform सहायता

Android 1.19 और iOS 1.9 (बिल्ड 27) में ऐप के मेन्यू अंग्रेज़ी, जापानी, स्पैनिश और फ़्रेंच में उपलब्ध हैं। यहाँ बटन के नाम वैसे ही दिए गए हैं जैसे वे अंग्रेज़ी में दिखते हैं।

अभ्यास के दो वीडियो कैसे मिलाएँ?

होम स्क्रीन पर Compare videos खोलें। पहले वह वीडियो चुनें जिससे आप तुलना करना चाहते हैं, फिर अपने अभ्यास का वीडियो चुनें। दोनों को एक जैसे पल पर रोकें, जैसे क्रिकेट में बल्ले और गेंद के मिलने का पल। अब दोनों वीडियो एक-दूसरे के ऊपर या साथ-साथ चलाकर देखें।

अभी किया हुआ अभ्यास कैसे देखें?

Delayed replay खोलें और कैमरे की अनुमति दें। फ़ोन को ऐसी जगह रखें जहाँ आपकी पूरी गतिविधि दिखे। इतना समय चुनें कि अभ्यास करने के बाद स्क्रीन की ओर मुड़कर अपना शॉट देख सकें।

भारत में PRO कैसे खरीदें?

Ghostform मुफ़्त है। PRO के लिए एक बार भुगतान करना होता है। ऐप में PRO खोलें और खरीदने से पहले अपने स्टोर पर दिखाई गई कीमत देखें। भारत में Ghostform का पेज App Store और Google Play पर उपलब्ध है।

नए फ़ोन पर PRO कैसे वापस पाएँ?

जिस स्टोर से आपने PRO खरीदा था, उसमें उसी खाते से साइन इन करें। Ghostform में PRO खोलें और Restore purchases पर टैप करें। अगर iPhone आपसे साइन इन करने को कहे, तो खरीद के समय इस्तेमाल किया गया Apple Account चुनें। उसी स्टोर और खाते पर दोबारा भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है। App Store और Google Play की खरीद अलग-अलग रहती हैं।

रिफ़ंड कहाँ माँगें?

iPhone पर हुई खरीद के लिए Apple से रिफ़ंड का अनुरोध करें। Android पर हुई खरीद के लिए Google Play की रिफ़ंड प्रक्रिया देखें।

हमसे संपर्क करें

ghostform.support@gmail.com पर अपना फ़ोन मॉडल, होम स्क्रीन पर दिखने वाला ऐप का संस्करण और समस्या का विवरण भेजें।